दुनिया पर राज करने वाले इस देश ने भी देखे थे ऐसे खराब दिन
किसी समय दुनिया के बड़े हिस्से पर अंग्रेजों का राज था। लेकिन सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन के लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस युद्ध में जर्मन एयरफोर्स ने लंदन में जमकर तबाही मचाई थी। इस दौरान लोगों को जान बचाने के लिए टनल्स और तहखानों में छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा था। लंदन के म्यूजियम में रखी इसी दौर की चर्चित और ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज को हाल ही में कलर्ड किया गया है।
- सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान 7 सितंबर 1940 को जर्मनी के 300 फाइटर जेट्स ने लंदन पर बमबारी की थी। यह बमबारी डेढ़ महीनों तक जारी रही। जवाबी हमले में जर्मनी के भी ७०, से ज्यादा जेट्स गिरा दिए गए थे।
- इन हमलों की खबर ब्रिटेन को पहले ही हो गई थी। इसके चलते लाखों लोग टनल्स और तहखानों में छिप गए थे। हालांकि इसके बावजूद इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे। हजारों की तादाद में लोग घायल हुए थे।
- जवाबी कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन ने भी अमेरिका के साथ मिलकर जर्मनी पर भारी बमबारी की थी। सोवियत यूनियन (अब रूस) की रेड आर्मी ने भी जर्मनी पर धावा बोल दिया था।
- सेकंड वर्ल्ड वॉर का अंत 1945 में अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद हुआ।

Post a Comment