एयर शो के बाद लोगों ने लगाई छलांग, लैंड होते हेलीकॉप्टर को घेरा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के 15 फाइटर प्लेन का टचडाउन हुआ।
इसके अलावा माल वाहक विमान हरक्यूलिस ने भी 2 बार टचडाउन किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन दोपहर 12 बजे तक खत्म हो गया।
एयरफोर्स का शक्ति प्रदर्शन देखने के लिए एयरफोर्स के ऑफिसर्स के साथ उनकी फैमिली आई थी। साथ ही आसपास के जिलों और गांवों से सैकड़ों लोग आए थे। एयर शो खत्म होते ही ग्रामीण कांटेदार तारों से बनी फेसिंग को फांद एक्सप्रेस वे पर आ गए।
एक्सप्रेस वे तक पहुंचने के लिए किए ऐसे जुगाड़
- एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ कांटे दार तारों से फेसिंग बनाई गई थी, ताकि एयर शो के दौरान कोई भी हाइवे पर न आ सके।
लेकिन एयर शो खत्म होते ही लोग तार पर बिजली का पोल लगाकर आर-पार जाने लगे।
- वहीं, दूसरे छोर पर खड़े ग्रामीण एक्सप्रेस वे की दूसरी तरफ भाग आए, जहां VIP व्यवस्था थी।
- इस बीच आर्मी अफसरों को लेने 2 हेलीकॉप्टर एक्सप्रेस वे पर उतरे। हेलीकॉप्टर को देख भीड़ उसकी ओर दौड़ पड़ी। हालांकि लैंडिंग से थोड़ी दूर पर ही भीड़ को रोक दिया गया। कुछ देर बाद आर्मी अफसरों को लेकर हेलीकॉप्टर चला गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एयर स्ट्रिप क्यों बनाई गई?
- जंग के दौरान सबसे पहले हवाई हमले एयरबेस और एयरपोर्ट पर ही किए जाते हैं, ताकि फाइटर प्लेन उड़ान न भर सकें।
- ऐसे में, एक्सप्रेस-वे पर बनी एयर स्ट्रिप ही फाइटर प्लेन के लैंड करने और टेकऑफ करने के काम आ सकती है।
इसी का ध्यान रखते हुए एयरफोर्स चाहती थी कि देश में स्ट्रैटजिकल इम्पॉर्टेंस वाले हाईवे पर एयर स्ट्रिप बनाई जाएं।
- डिफेंस ऑफिशियल्स की मानें तो यह क्षेत्र चीन (डोकलाम बॉर्डर) और पाकिस्तान (राजस्थान से लगे बॉर्डर) की मिसाइल रेंज से बाहर है।
लिहाजा जंग के दौरान फाइटर प्लेन एक्सप्रेस वे से टेकऑफ-लैंडिंग कर सकेंगे।
इससे पहले भी टच डाउन कर चुके फाइटर प्लेन
- इससे पहले 21 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के इनॉगरेशन के वक्त मिराज और सुखोई फाइटर प्लेन्स ने यहां टचडाउन किया था।
- उस प्रोग्राम में तब सीएम रहे अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह भी मौजूद थे।
302 किमी के एक्सप्रेस वे में 6 लेन
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे कुल 302, किमी का है। इसमें 6 लेन हैं। एक्सप्रेस वे पर जिस एरिया में एयर स्ट्रिप बनाई गई है,
वह उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आता है। इस एयर स्ट्रिप की लंबाई 3.2 किमी है।


Post a Comment