Header Ads

अंतिम संस्कार करने के बाद वापस अपने घर लौट आई मृतका!


आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मामले के बारें में बताने को जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बागबाहरा ब्लॉक के गांव तेंदुलोथा में अंतिम संस्कार करने के बाद एक अज्ञात मृतका वापस अपने घर लौट आई.

4 दिनों तक गम में डूबे परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. मृतका के परिजन जिसे अपनी नाबालिग बेटी समझकर अंतिम संस्कार कर चुके है आखिर वो कौन थी

 बताया जा रहा है कि, किशोरी 17 अप्रैल से बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी. पता नहीं चलने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

19 मई को भालुचुवां कंडीझर में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली थी. जिसे 20 मई को ग्राम तेंदुलोथा के एक परिवार ने अपनी बेटी होने की शिनाख्त की थी

 और बकायदा उसका अंतिम संस्कार किया था. घटना के चौथे दिन परिवार वालों को अपनी बेटी के जीवित होने की सूचना मिली.

रायपुर से नाबालिग के मौसेरे भाई को मिली सूचना को परिवार वालों ने पुलिस को बताई. पुलिस वाले नाबालिग को बागबाहरा थाने लेकर आए. पुलिस ने कहा कि, नाबालिग को रायपुर से बरामद कर लिया गया है

 नाबालिग के मुताबिक, मां की डांट-फटकार से वह घर छोड़कर चली गई थी. घर से वह कांटाबाजी गई. वह 15 दिन रहने के बाद रायपुर में रहकर दुकान में काम करने लगी थी. मीडिया द्वारा अपनी मौत की खबर मिलने के बाद वह मौसी के चली गई.