Header Ads

बिना कुछ खाए 30 सालों तक जीवित रह सकता है ये जीव!


आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारें में बताने को जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस जीव के खोज को लेकर खुलासा किया है. अनुसंधानकर्ता का कहना है कि इस जीव के खोज ने ये बात गलत साबित कर दिया है कि सब कुछ एक दिन नष्ट हो जाएगा.

वैज्ञानिकों ने इस जलीय जीव को ‘अनश्वर’ बताया है. अनश्वर का मतलब यह ‘अमर’ है और धरती और सूर्य के अंत तक जीवित रहेगा. उन्होंने इसका नाम ‘जल रिछ’ रखा है. वैज्ञानिकों ने इस जीव की खूबियों के बारे में बताया कि यह ब्रम्हाण्ड के सभी ज्ञात ग्रहों पर जीवित रह सकता है.

इस जल रिछ की सबसे खास बात यह है कि यह बिना कुछ खाए 30 सालों तक जीवित रह सकता है. इस जीव में तापमान सहन करने की शक्ति इतनी जबरदस्त है की ये 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर भी जीवित रह सकता है. इस जीव की खोज समुन्द्र में की गई. वैज्ञानिकों का दावा है की यह गहरे समुन्द्र में भी रह सकता है जहां अन्य समुद्री जीवों का रहना संभव नहीं है.

यह जल रिछ ब्रह्माण्ड के निर्वात में रह सकता है जहां हवा भी नहीं है. ये जीव इतना कठोर होता है की एक बार इसका जीवन शुरू होने पर इसे खत्म करना आसान नहीं होता है. बैज्ञानिकों ने इसके सम्पूर्ण जीवन के बारे में कहा की ‘जल रीछ’ मनुष्य के तुलना में कम-से-कम 10 अरब साल तक अस्तित्व में रहेगा.