अनुष्का शेट्टी से रिलेशनशिप पर प्रभास ने खोला मुंह, जानिए क्या कहा
बाहुबली की जानदारी जोड़ी यानी प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रोमांस की खबरों के बीच बाहुबली यानी प्रभास ने पहली बार बयान दिया है।
मालूम हो पिछले कुछ दिनों से अनुष्का और प्रभास के रोमांस की खबरें मीडिया में तैर रही था। कहा जा रहा था कि लंबे रोमांस के बाद बाहुबली की ये जोड़ी दिसंबर में सगाई करने जा रही है।
मीडिया में उड़ रही खबरों से तंग आकर आखिरकार प्रभास ने इस बारे में बयान देते हुए साफ कर दिया कि वो और अनुष्का बेहद अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा।
एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने कहा कि वो तंग आ चुके हैं इस तरह की अफवाहें सुनते हुए। वो जानते हैं कि अनुष्का भी इस तरह की खबरों से परेशान होती होगी लेकिन अब उन दोनों ने ऐसी खबरों पर प्रतिक्रिया देना ही बंद कर दिया है।
दोनों के रिलेशन पर सवाल पूछे जाने पर प्रभास ने कहा 'अरे बाबा हम पिछले नौ सालों से दोस्त हैं, हम फैमिली फ्रेंड्स हैं और पिछले काफी सालों से एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन जब इस तरह की खबरें आती हैं तो मैं वाकई सोच में पड़ जाते हूं कि क्या वाकई हमारे बीच कुछ है?'
प्रभास ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होना आम बात है। हम जानते हैं कि हम दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन जब कोई एक्टर किसी हीरोइन के साथ दोबारा काम करता है और दो या तीन फिल्मों में दोनो साथ दिखते हैं तो लोग उनका नाम आपस में जोड़ने लगते हैं।
फिल्मों की बात की जाए तो अनुष्का शेट्टी इस समय फिल्म ''भागमती'' की शूटिंग में बिजी हैं और प्रभास के हाथों में ''साहो'' का प्रोजेक्ट है। साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर काम कर रही हैं। अनुष्का की फिल्म भागमती हिस्टोरिकल थ्रिलर बताई जा रही है जिसकी शूटिंग काफी समय पहले शुरू हो चुकी है।
प्रभास और अनुष्का ने पहली फिल्म बिल्ला में साथ में काम किया था और इसके बाद दोनों की जोड़ी को लोग पसंद करने लगे थे। डेटिंग और रोमांस की खबरों पर हालांकि अनुष्का ने अभी तक कुछ नहीं किया है लेकिन इस मुद्दे पर बयान देकर प्रभास ने वाकई काबलेतारीफ काम किया है।
इससे साफ हो गया है कि प्रभास नहीं चाहते कि उनका नाम अनष्का के साथ जोड़ा जाए और तरह तरह की अफवाहें फैलती रहें।

Post a Comment