Header Ads

कंगना मामले में पहली बार बोले ऋतिक, उसके पास सगाई का कोई सबूत या गवाह नहीं




 ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने वकील महेश जेठमलानी के जरिए कंगना रनोट के खिलाफ 29 पेज की कम्पलेंट दर्ज कराई थी। इसके बाद कंगना की ओर से उनकी बहन रंगोली ने ट्वीट कर ऋतिक को बुरा-भला कहा था। इस पूरे मामले पर अब ऋतिक का स्टेटमेंट आया है। ऋतिक ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने और कंगना के रिश्ते पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा मैंने उस लेडी के साथ काम जरूर किया लेकिन कभी कोई प्राइवेट मुलाकात नहीं की। ऋतिक ने आगे कहा- मैंने कंगना के साथ सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है, इसके अलावा मेरा उससे कोई कनेक्शन नहीं रहा है।



- ऋतिक ने अपने स्टेटमेंट में कहा- मैं कंगना से अपनी पूरी लाइफ में कभी भी वन ऑन वन नहीं मिला। हां हम दोनों ने साथ-साथ काम जरूर किया है लेकिन हमने कभी प्राइवेट मीटिंग नहीं की। यही सच्चाई है।



- ऋतिक बोले- मैंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया है। इसके साथ ही मैं विवादों से भी दूर ही रहा हूं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से जिस तरह झूठ को सच मानकर मीडिया में दिखाया जा रहा है उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।



- मैं किसी आरोप या अफेयर के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं और ना ही मैं 'गुड ब्वॉय' इमेज के लिए बच्चों की तरह पेश आ रहा हूं। मैं अपनी गलतियां खुद भी जानता हूं। आखिर मैं भी इंसान हूं।



ऋतिक ने पेरिस में कंगना की सगाई वाली बात को झूठ बताते हुए कहा- उसके पास कोई फोटो, कोई सबूत या गवाह नहीं है। यहां तक कि उसके पास इस सो कॉल्ड इंगेजमेंट की कोई सेल्फी तक नहीं है। जिसे वो 7 साल की रोमांटिक रिलेशनशिप बता रही है उसका एक भी सबूत उसके पास नहीं है। बता दें कि कंगना ने दावा किया था कि जनवरी, 2014 में उन्होंने पेरिस में ऋतिक से सगाई की थी।