प्राचीन मिस्र के ऐसे रहस्य जो हैरान भी करते हैं और परेशान भी
मिस्र प्राचीन कला, इतिहास से सम्पन्न देश है. मिस्र देश के अगर रहस्यों को देखा जाए तो बेहद चौंकानेवाले तथ्य सामने आते हैं, कुछ ऐसे अज्ञात सच जो शायद ही धरती के किसी अन्य क्षेत्र में कभी हुए हों. प्राचीन मिस्र ही आज का हमारा विषय है.
प्राचीन मिस्रवासी अपने राजा की म्रत्यु के बाद उसके साथ खास नौकर को जिंदा दफना देते थे. नौकर की इच्छा न होते हुए भी उसे जबरन बेहोश कर जिंदा ही दफना दिया जाता था.
सैकड़ों साल पहले प्राचीन मिस्र में महिलाओं को पूरी तरह की आजादी थी. वो न सिर्फ किसी भी क्षेत्र में अधिकारी बन सकतीं थी बल्कि उस समय उनको हर चीज में बराबर हक था. चाहे बात वेतन की हो या किसी भी चीज की.
जानकर हैरानी होती है कि एक ओर तो प्राचीन काल में कई देशों में मूछों को सहन का प्रतीक माना जाता था और लोग बड़ी-बड़ी मूछें रखते थे वहीं दूसरी ओर मिस्र के लोगों को अपने शरीर पर एक बाल का होना भी पसंद नहीं था. लगभग सभी मिस्रवासी शरीर के सभी बालों को हटा लेते थे.
जब भी मिस्र का जिक्र होता है तो वहाँ की ममी कला का उल्लेख जरूर आता है कि कैसे ये लोग मरने वाले के शरीर को ममी बना कर सदियों तक के लिए सुरक्षित कर देते थे. ममी बनाने की प्रक्रिया के दौरान मिस्रवासी हृदय को छोड़कर शरीर के सभी अंग निकाल कर शरीर में रसायन भर देते थे. ह्रदय न निकालने के पीछे उनकी मान्यता थी कि ह्रदय शरीर और आत्मा के बीच संबंध का मुख्य आधार है और इसे आत्मा का प्रतिरूप माना गया है.
एक तथ्य जो आप शायद न जानते हों वो यह कि आज जहां मिस्र के पिरामिडों की कीमत अरबों-खरबों रुपये आंकी जाती है लेकिन वास्तव में यह कीमत तो केवल लूटे हुए पिरामिडों की है. दरअसल प्राचीन काल से ही लुटेरों ने इस क्षेत्र की संपत्ति को जम कर लूटा और पिरामिडों में रखी बेशुमार ऐतिहासिक दौलत भी उनसे न बच पाई.

Post a Comment