लोग समझते थे जमीन में दबे हैं पत्थर, खुदाई हुई तो निकले सोने के गहने
हरियाणा के कुनाल गांव में भारतीय पुरातत्व विभाग 6 हजार साल पुराने कंकालों की तलाश के लिए खुदाई करेगी. यह काम जनवरी के पहले माह में शुरू होने की बात कही जा रही है. मालूम हो कि कुनाल गांव लम्बे समय से नज़रअंदाज किया जा रहा था. इसके पहले यहां 1985 में खुदाई हुई थी.
उस वक्त सोने का हार, चांदी का मुकुट आदि बेशकीमती चीजें खुदाई में मिली थीं. पुरातत्व विभाग को कुनाल में भी ऐसी ही चीज़ें मिलने की उम्मीद है. यहां के स्थानीय लोगों इन चीज़ों को महज पत्थर समझकर नज़रअंदाज कर रहे थे.
पुरातत्व विभाग के मुताबिक, यहां पर प्री हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं, जो तकरीबन 6 हजार साल पुराने हैं. इसी साल इससे जुड़े इलाकों में हुई खुदाई में गहने गलाने की भट्टी भी मिली थी.
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के गहने हरियाणा में पहले नहीं मिले हैं. इसीलिए यह आशंका जताई जा रही है कि यह सभ्यता प्री हड़प्पाकालीन है.
आर्कियोलॉजिस्ट का मानना है कि कुनाल गांव प्री हड़प्पाकालीन है. यह किसी जमाने में सरस्वती नदी के किनारे बसा था. जो शायद किसी कारण से तबाह हो गया होगा. इसके आसपास के इलाकों में कई मानव कंकाल भी मिले हैं.

Post a Comment