Header Ads

'गोलमाल' के बाद ढाबा पर काम करने लगा था ये एक्टर, फिर ऐसे बदली लाइफ


संजय की शादी 28 सितंबर साल 2009 में किरन मिश्रा से हुई है। दोनों के दो बच्‍चे हैं- पाल मिश्रा और लम्‍हा मिश्रा।

बिहार के दरभंगा में जन्मे एक्टर और कॉमेडियन संजय मिश्रा रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' करने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी और उत्तराखंड के ऋषिकेश जाकर एक ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया था।

कहा जाता है कि इसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें फिल्म 'ऑल द बेस्ट' के लिए अप्रोच किया लेकिन वे लौटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद रोहित ने उन्हें काफी मनाया फिर वे एक्टिंग की दुनिया में लौट गए। ये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा।

6 अक्टूबर को उन्होंने अपना 54 बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर नेक्सा news आपको संजय मिश्रा के बारे में बता रहा है। सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

- संजय के पिता शम्भुनाथ मिश्रा पेशे से जर्नलिस्ट थे जबकि उनके दादा डिस्ट्रीक्ट मजिस्ट्रेट थे।

- बिहार के दरभंगा में जन्मे सजंय जब नौ साल के थे तो उनकी फैमिली वाराणसी शिफ्ट हो गई थी।

- संजय ने अपनी एजुकेशन वाराणसी से केंद्रीय विद्यालय बीएचयू कैम्पस से की।

- इसके बाद इन्होंने बैचलर की डिग्री साल 1989 में पूरी करने के बाद 1991 में राष्ट्रीय ड्रामा स्कूल में एडमिशन लिया।

- आज संजय के पास फॉर्च्यूनर और BMW जैसी लक्जरी गाड़ियां हैं। पटना और मुंबई में कई घर हैं।

- कभी मुफलिसी में दिन बिताने के लिए मजबूर हुए संजय मिश्रा आज करीब 20 करोड़ के मालिक हैं।
सीरियल से की थी करियर की शुरुआत

- संजय मिश्रा ने सीरियल चाणक्य से अपने करियर की शुरुआत की थी। ग्रैजुएशन की पढ़ाई के बाद संजय ने दिल्ली के नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया।

- इस दौरान ही उन्होंने एक्टिंग की एबीसीडी सीखी। संजय की शादी 28 सितंबर साल 2009 में किरन मिश्रा से हुई है। दोनों के दो बच्‍चे हैं- पाल मिश्रा और लम्‍हा मिश्रा।