Header Ads

घर के रिनोवेशन के लिए सीक्रेट दीवार तोड़ी तो सामने आया ऐसा 'पाताल लोक'



वैसे तो दुनिया में कई डिस्कवरी चलती रहती हैं और इसके लिए लोग प्रयास करते हैं लेकिन कुछ डिस्कवरी संयोग से होती है। ऐसा ही कुछ मामला तुर्की में तब सामने आया था जब एक सीक्रेट रूप की दीवार गिरी। उसके अंदर से 18 मंजिला पूरा शहर निकला जो कभी जमीन के अंदर बसा था।


बात 1963 की है जब तुर्की में एक व्यक्ति अपने घर का रिनोवेशन कर रहा था। इस काम के लिए उसने अपने घर की दीवार ढहाई तो उसे भूमिगत शहर की एक झलक दिखाई दी। जब वह इसमें घुसा तो देखा कि इसके अंदर कभी पूरा शहर बसा करता था। ये अंडरग्राउंड शहर 18 मंजिला था जो पूरा जमीन के अंदर था। इसमें कई टनल बनी थी जो कई रूम से जुड़ी हुई थीं।


वेंटिलेशन का भी पूरा ध्यान रखा गया था। इसमें स्कूल से लेकर चर्च तक बने थे।
इतिहासकारों का अनुमान है कि शहर लगभग 8 ईसा पूर्व के आसपास बसाया गया था और हजारों सालों से इसका इस्तेमाल और भी विस्तार किया गया था। हमलावर सेनाओं से बचाव करने के लिए ये सिटी बसाई गई थी।