Header Ads

इस आईलैंड पर बसी है दुनिया की सबसे घनी बस्ती, अब आ रही ये प्रॉब्लम



वैसे तो आईलैंड्स पर घूमने के लिए टूरिस्ट आते रहते हैं लेकिन दुनिया में एक ऐसा आईलैंड भी है जहां पर बसाहट के लिए अब रत्ती भर भी जगह नहीं बची है। पूरे आईलैंड में निर्माण हो चुका है और अब वहां के लोग नए आईलैंड्स पर जाकर गुजारा कर रहे हैं।


ये पनामा के सान ब्लास आईलैंड्स में से एक की तस्वीर है। गुना प्रजाति के लोगों ने यहां दुनिया की सबसे सघन बस्ती में से एक बसाई है। यहां अब रत्तीभर खाली जमीन नहीं है। यही वजह है कि इन्हें पास के आईलैंड्स पर निर्भर होना पड़ रहा है जहां वे नारियल व अन्य तरह की खेती करते हैं। हालांकि इससे अन्य आईलैंड्स की प्राकृतिक विविधताएं खत्म होने का खतरा बढ़ गया है।
ये तस्वीर करीम इलिया ने ली है। तस्वीर नेशनल ज्योग्राफिक के 'नेचुरल फोटोग्राफर कॉन्टेस्ट' का हिस्सा रही है।