जेल में मानेगा इस महिला का करवाचौथ, पति ने यूं उठाया था खूबसूरती का फायदा
8 अक्टूबर को करवाचौथ है। यूपी के झांसी में एक महिला जेल में ही पति के लिए करवाचौथ का व्रत तोड़ेगी।
महिलाएं अलग-अलग तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट करेंगी। वहीं, यूपी के झांसी में एक महिला जेल में ही पति के लिए करवाचौथ का व्रत तोड़ेगी।
दरअसल, एक युवक ने अपनी पत्नी की खूबसूरती का फायदा उठाकर रेलवे प्लेटफॉर्म से एक बच्चा चोरी किया।
15 दिन बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों अलग-अलग बैरक में जेल में बंद है। 6 मई को रेलवे प्लेटफॉर्म से चुराया था बच्चा...
- बता दें, 16 मई को मध्य प्रदेश जिले की टीकमगढ़ जिले की महिला हीरा अहिरवार अपने पति के साथ दिल्ली से लौट रही थी।
- झांसी रेलवे स्टेशन पर रात में पहुंच गई। सुबह होने के इंतजार में प्लेटफॉर्म 7 पर ही सो गई।
- उसी दौरान एक व्यक्ति उसका बच्चा चोरी कर ले गया। प्लेटफॉर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक का कारनामा कैद हुआ।
- पुलिस ने 31 मई, 2017 को आरोपी युवक को पकड़कर घटना का खुलासा किया।
ऐसे दिया था चोरी को अंजाम
- आरपीएफ एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया था, ''जालौन के कोटरा के रहने वाले सुरेश कुमार और उसकी पत्नी ने बच्चा चोरी किया था।''
- ''आरोपी ने बच्चा चुराने के लिए 4 घंटे तक प्लेटफाॅर्म पर इंतजार किया। जैसे ही ये दम्पति आया। उसने अपनी पत्नी को आगे कर उन्हें बातों में उलझा लिया।''
- ''पहले उसने नशीला पदार्थ मिली चाय पिलाई। जिससे दम्पति को नींद आ गई। इसके बाद उनकी बच्ची को उठाकर भाग निकले।''
- ''इस काम में झांसी के मेडिकल कॉलेज इलाके के धर्मेन्द्र भास्कर, ग्वालियर रोड के अनिल कुशवाहा भी शामिल थे।''
पैसों के लालच में किया था बच्चा चोरी
- एसपी ने बताया, ''मध्य प्रदेश के दतिया के ब्रजपाल सिंह की शादी को 21 साल हो गए थे, लेकिन उनको कोई संतान नहीं थी।''
- ''उसकी पत्नी बच्चे की मांग कर रही थी, इसीलिए ब्रजपाल अनाथालय और अन्य जगहों पर संपर्क कर रहा था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास सुरेश सहित तीनों से मुलाकात हुई। उसने बच्चा खरीदने की बात कही।''
- सुरेश को सही तरीके से बच्चा नहीं मिला तो उसने चोरी का प्लान बनाया। इसके बाद रेलवे प्लेटफाॅर्म से बच्चा चोरी कर ब्रजपाल को दे दिया।
- इसके बदले में उसे 5 लाख में से करीब 3 लाख रुपए मिले, जिसमें से 5 हजार रु. ईनाम के थे।
- वहीं, ब्रजपाल का कहना था, ''बच्चा पाकर पत्नी खुश थी, हमें नहीं पता था कि वो चोरी का है।''


Post a Comment