प्रेमी के घर के सामने बैठ चिल्लाने लगी, कहा- उसने मेरी इज्जत खराब कर दी
शेखपुरा में एक युवती प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसके घर के सामने घंटों बैठी रही।
बिहार के शेखपुरा में एक लड़की अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसके घर के सामने शनिवार को घंटों बैठी रही।
प्रेमिका ने कहा उसने धोखा दे मेरी इज्जत खराब कर दी, अब उसको छोडूंगी नहीं। रविवार को भी लड़की थाने पहुंची और प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर शादी के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया। अभी तक प्रेमी फरार है। शादी के नाम पर बनाता रहा संबंध...
- प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि मंजीत कुमार एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया।
शादी का वादा कर एक साल से उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह से दूरी बनाने लगा।
कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं करता था। तब जाकर मैं उसके घर के पास धरना पर बैठी।
क्या है पूरा मामला
- शनिवार को लड़की प्रेमी के घर जा पहुंची, लेकिन उसके परिजनों ने घर के अंदर नहीं घुसने दिया।
इसके बाद लड़की प्रेमी के घर के बाहर बैठ गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान युवक डर से पिछले दरवाजे से मोबाइल बंदकर फरार हो गया।


Post a Comment