कचरे के डिब्बे में पुलिस को मिला लावारिस बैग, खोला तो उड़ गए होश
थाइलैंड के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया हुआ है। असल में एक सड़क पर पड़े कचरे डब्बे से कुछ गांव वालों ने अजीब सी आवाज सुनकर पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने डब्बा खोला तो होश उड़ गए। उन्हें एक लावारिस बैग मिला जिसमें एक नवजात बच्ची कचरे से लिपटी हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के जन्म को 12 घंटे ही हुए थे और किसी ने उसे कचरे में फेंक दिया था।
- बच्ची को लेकर पुलिस तत्काल हॉस्पिटल पहुंची जहां उसे ऑक्सीजन और मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
- नवजात बच्ची को कचरे में फेंकने की खबर पाकर Lanna Hospital में बच्ची को देखने वालों की भीड़ लग गई। एक ओर जहां एक परिवार ने इस बच्ची को मरने के लिए कचरे में फेंक दिया तो वहीं दूसरी और इसे गोद लने वालों की भी भीड़ लग गई।

Post a Comment