Header Ads

1600 साल पुराने ढांचे को कहा जा रहा एलियन का कंकाल, ऐसा है दावे का सच


एक वीडियो सीरिज में ये दावा किया जा रहा है कि साउथ पेरू के एक मकबरे से 6 एलियन के कंकाल मिले हैं। इन कंकालों के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 1600 साल से ज्यादा पुराने हैं। इस पर अन्य साइंटिस्टों ने अपने-अपने दावे किए हैं।

एक जानी-मानी वेबसाइट ने दावा कि है कि नाज्का लाइन के पास दूसरी दुनिया के 6 कंकाल मिले हैं। इन कंकालों में एलियंस की तरह ही 2 या 3 अंगुलियां पाई गई हैं। ये कंकाल साउथ पेरू के एक मकबरे में मिले हैं। नाज्का लाइन, आसमान से देखी जानी वाली वह रहस्यमय लाइनें हैं जो पृथ्वी पर दिखाई देती हैं।


कहा जा रहा है कि कार्बन डेटिंग करने पर ये २४५, से 410 AD के बीच के हैं। लेकिन कुछ साइंटिस्ट ये मानते हैं कि ममी को क्रिएटेड कर ये एलियंस बता रहे हैं। हालांकि दावे में कितनी सच्चाई है ये इंवेस्टिगेशन का विषय है।


हालांकि फेमस साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने एक बार कहा था कि इंसान को एलियंस से कांटेक्ट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसके गंभीर परिणाम होंगे।