ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल महिला ने की थी पति की हत्या, बताया क्यों किया ऐसा
ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल महिला ने उसके साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। पूछने पर उसने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से बेइंतहा प्यार करती है। उसके साथ वो शादी से पहले कई बार घर से भाग चुकी थी लेकिन उसके घरवालों ने जबर्दस्ती उसकी शादी कही और करा दी।
महिला ने बताया कि उसके प्यार के बीच में उसका पति आ रहा था इसलिए हत्या कर दी।
आरोपी महिला किरण यादव के ब्वॉयफ्रेंड का नाम छोटू यादव जबकि हसबैंड का नाम दीपक यादव है।
- डुमरांव के एसडीपीओ केपी सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला ने बताया कि दीपक की हत्या को अंजाम देने में छोटू यादव के साथ दो अन्य दोस्तों ने अहम भूमिका निभाई थी।
- इस बात का खुलासा किरण देवी ने पुलिस के सामने किया। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
- पुलिस के सामने किरण देवी ने बताया हत्या का प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया था।
- प्लान के तहत दीपक यादव को रात करीब नौ बजे डुमरांव स्थित आवास पर बुलाया गया। पीड़िया गांव से खीर और पूडी आया था। जो दीपक को खाने में दिया गया।
- खाना खाकर दीपक गहरी नींद में सो गया। सभी बातों की जानकारी छोटू को मोबाइल के माध्यम से दे रही थी।
- रात करीब दो बजे के बाद छोटू आने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर आया। धीरे से दरवाजा खोलकर तीनों को अंदर लेकर आई।
- ताबड़तोड़ नुकीले लोहे की रड से सिर और गर्दन में वार किया। जिसके बाद गला रेत दिया।
किरण देवी ने पुलिस को बताया कि छोटू यादव से बेइंतहा प्यार करती हूं। उसके साथ घर से भी भागी थी। परंतु घरवालों ने मेरे विरोध के बावजूद जबरन दीपक से शादी करा दी।
- दीपक के साथ कभी खुश नहीं थी। छोटू से बार-बार भागने की बात होती रहती। परंतु दीपक बीच में रोड़ा बन जाता है।
- इससे पहले उसे छोटू ने इटाढ़ी गुमटी के पास हत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन, उस वक्त दीपक की किस्मत ने साथ दिया था। और वह बच गया था।
शनिवार को हुई हत्या की घटना को भास्कर ने प्रेमी के नाम छोटू यादव समेत हत्यारों की संख्या के बारे में रविवार के अंक में कर दिया था। जो किरण के गिरफ्तारी के साथ साफ हो गया था।
- शुक्रवार की रात पत्नी किरण के बुलावे पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के भेलूपुर गांव से पति दीपक यादव डुमरांव पहुंचा था। शनिवार की सुबह घर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई।
- सूचना के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लड़के के पिता अंगद यादव के बयान पर पुलिस ने मृतक के पत्नी किरण के खिलाफ मामला नामजद मामला दर्ज किया था।

Post a Comment