41 की उम्र में छा गया था ये क्रिकेटर, वाइफ से कहा था तुम हो दूसरा प्यार
इंडियन क्रिकेटर प्रवीण तांबे ने हाल ही में अपना 47वां बर्थडे (8 अक्टूबर 1971) सेलिब्रेट किया। डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई टीम से खेलने वाले प्रवीण के नाम IPL में अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। वे IPL में डेब्यू करने वाले सबसे ज्यादा उम्र के इंडियन क्रिकेटर हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड मई 2013 में खेलते हुए बनाया था।
प्रवीण तांबे ने मई 2013 में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते हुए IPL डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र 41 साल 7 महीने थी। इसके साथ ही वे सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि दो साल बाद ही ये रिकॉर्ड ब्रेड हॉग ने 44 साल की उम्र में डेब्यू करते हुए तोड़ दिया।
- तांबे के नाम पर अब भी सबसे ज्यादा उम्र में IPL डेब्यू करने वाले इंडियन होने का रिकॉर्ड दर्ज है। हैरानी की बात तो ये है कि IPL डेब्यू से पहले उन्होंने किसी तरह का फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला था।
- 42 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू और चैम्पियंस लीग टी-20 में गोल्डन विकेट अवॉर्ड जीतने के बाद तांबे को मुंबई की रणजी टीम में जगह मिली थी।
प्रवीण तांबे का कहना है कि क्रिकेट उनका पहला प्यार है। उन्होंने अपनी शादी से पहले ही होने वाली वाइफ को भी ये बात बता दी थी।
- उन्होंने अपनी मंगेतर से ये कह दिया था कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है और रहेगा। क्रिकेट के बाद तुम्हारा नंबर आएगा। वाइफ के इस बात को समझने के बाद ही उन्होंने शादी की थी।
- प्रवीण का एक बेटा और एक बेटी भी है। वहीं उनके पिता भी क्रिकेटर रहे हैं, जो जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की टीम के लिए खेला करते थे। क्रिकेट को लेकर प्रवीण का इंट्रेस्ट अपने पिता को देखकर ही आया।

Post a Comment