Header Ads

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने मां दुर्गा को किया साष्टांग प्रणाम


ऐश्वर्या राय बच्चन ने दशहरा के मौके पर अपनी बेटी आराध्या के साथ रामाकृष्ण मठ में दुर्गा पूजन किया। मल्टीकलर की साड़ी में ऐश बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आराध्या ने पिंक कलर का लहंगा-चोली पहनकर मां के दर्शन किए।

आराध्या ने रंगोली भी बनाई। वह दुर्गा मां को साष्टांग नमस्कार करती नजर आईं। इस मौके पर सभी की निगाहें ऐश्वर्या और आराध्या पर टिकी हुई थीं।

आराध्या हर इवेंट में अपनी मां के साथ नजर आती हैं। जब भी वह कैमरे के सामने आती हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। फिलहाल वह इन दिनों 'फन्ने खां' की शूटिंग में बिजी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आएंगे।