मुंबई की सुपरस्टार जिंदगी ये डॉगी, ऑटो की छत पर करता है सफर
अब तक आपने बाइक और कार पर खड़े होकर हीरो को स्टंट करते तो खूब देखा होगा लेकिन ऑटो पर स्टंट कर रहे सुल्तान ने सब को हैरानी में डाल दिया है। सुल्तान नाम का यह हीरो दरअसल एक कुत्ता है।
उसे घूमने का बहुत शौक है और वह ऐसे-वैसे नहीं घूमता बल्कि एकदम किसी फिल्मी हीरो की स्टाइल में गाड़ी की छत पर खड़े होकर सफर करता है।
हाल ही में आरजे मालिस्का ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की जिसमें सुलतान सड़क पर चलते हुए एक ऑटो की छत पर खड़ा नजर आ रहा है।मलिष्का ने इस डॉग की एक अडवेंचरस राइड का विडियो शूट किया।
इस विडियो में वह ऑटो वाले से इस कुत्ते का नाम पूछती है और इसके बाद कुत्ते से हाय हैलो करती हैं, लेकिन सुल्तान अपने सफर का मजा लेने में व्यस्त है।

Post a Comment