Header Ads

उधर 'बिग बॉस' के घर पहुंचे प्रियंक, इधर गर्लफ्रेंड ने शेयर की रोमांटिक फोटोज



'रोडीज राइजिंग' और 'स्प्लिट्स विला-10' के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा 'बिग बॉस-11' के कंटेस्टेंट बन गए हैं। 25 साल के प्रियंक शो में काफी अच्छे से चीजें मैनेज कर रहे हैं यही वजह है कि घर में कम एक्टिव होने के बाद भी वो शो के फर्स्ट एविक्शन नॉमिनेशन से बच गए हैं।


- प्रियंक मॉडल एंड एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को डेट कर रहे हैं।


- हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो प्रियंक के साथ स्विमिंग पूल में रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं।


- दोनों की पहली मुलाकात यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'स्प्लिट्ज विला-10' के सेट पर हुई थी।


- शो से ही दोनों की बतौर कपल फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई थी। इन्हें फैन्स प्यार से 'दिव्यंक' बुलाते हैं।

- 'बिग बॉस' में आने के लिए प्रियंक ने काफी तैयारी की है। शो में जाने से पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, "मैं शो में एक फ्लो के साथ जाना चाहता हूं, क्योंकि यहां कोई स्ट्रैटजी काम नहीं करती है।"


- "मुझे नहीं पता यहां मैं किस तरह के लोगों के साथ घर में रहने वाला हूं, लेकिन मैं उस तरह का पर्सन हूं जो किसी भी तरह से लोगों के साथ एडजस्ट कर सकता है।"