पहली बार देखिए कहां है गुरमीत राम रहीम की गुफा, अंदर से ऐसा दिखता है डेरा
गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा में कोर्ट द्वारा निर्धारित जांच टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जांच दल को छोड़कर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। अभी तक आम लोगों के लिए डेरा सच्चा सौदा एक कौतुहल का विषय बना हुआ है। सभी जानना चाहते हैं कि डेरे में बाबा की गुफा कहां है। बाबा कहां रहता था। कितने एरिया में राम रहीम का साम्राज्य फैला हुआ है।
गुफा के चारों तरफ एक पार्क बना हुआ नजर आ रहा है। इस पार्क में बाबा टहलता था।
- बाबा के अलावा यहां उनके चहेते ही टहल सकते थे अन्य किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं थी।
- बाबा के आदेश के बगैर इस पूरे एरिया में किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता था।
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि बाबा की गुफा से कुछ दूरी पर ही गर्ल हॉस्टल था।
- हॉस्टल के साथ-साथ कुछ दूरी पर ही गर्ल स्कूल भी स्थित था।
डेरे के अंदर तीन अस्पताल, एक इंटरनेशनल आई बैंक, गैस स्टेशन, मार्केट कॉम्प्लेक्स।
- हाईकोर्ट के आदेश पर जिला राजस्व विभाग (डीआरओ) द्वारा डेरे के नाम सिरसा में स्थित जमीनों की पैमाइश और कीमत के आकलन अनुसार कुल 953 एकड़ जमीन है। जिसकी कीमत 1435 करोड़ रुपये आकी गई है।
- इसमें अकेले 766 एकड़ में फैले डेरा मुख्यालय की जमीन की कीमत 1359 करोड़ रुपए है।

Post a Comment