बेटी ने की दूसरी जाति के लड़के से शादी की तो पूरे परिवार ने खा लिया जहर
राजस्थान के उदयपुर शहर में रहने एक टीचर ने अपनी पत्नी और एक बेटे व बेटी सहित जहर पीकर जान दे दी।
इस घटना का कारण घर की बड़ी बेटी के प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आस-पास रहने वाले लाेगों के अनुसार टीचर की बड़ी बेटी ने कुछ महीनों पहले दूसरी जाति के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
घर छोड़कर गई बेटी तो पूरे परिवार ने खाया लिया जहर....
- उदयपुर के ज्योति नगर कॉलोनी में रहने वाले टीचर विनोद शर्मा ने सोमवार को पत्नी कल्पना, बेटी अंजु व बेटे निखिल के साथ पानी में कीटनाशक मिलाकर पी लिया। इससे इन सबकी मौत हो गई।
-विनोद के पड़ोसियों के अनुसार विनोद की बड़ी बेटी काेमल दूसरी जाति के एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर घर से चली गई थी।
- इसी बदनामी के डर से परिवार ने यह कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से ही विनोद शर्मा की बड़ी बेटी कोमल घर से लापता है।
दसवीं क्लास से पढ़ रहे थे साथ में
- विनोद शर्मा के पड़ोसी दबी जुबान में कह रहे है कि कोमल जब दसवीं क्लास में पढ़ रही थी तब से ही दूसरी जाति के लड़के के साथ उसे आते-जाते देखा गया था।
- इस बात का पता जब विनोद शर्मा को चला तो उन्होंने कोमल को इस बात के लिए टोका भी था। कोमल और उस लड़के ने एक साथ ही ग्रेजुएशन और बीएड की पढ़ाई की थी।
- सात या आठ महीने पहले कोमल ने इस लड़के के साथ कोर्ट मैरिज भी कर थी, लेकिन कोमल ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था।
करवाचौथ पर खुला गया था काेमल का राज
- विनोद की पड़ोसी उनके घर पर ही करवाचौथ की कथा सुनते थे और पूरी गली की महिलाएंं वहीं चांद की पूजा भी करती थी।
- आठ अक्टूबर को भी सभी पड़ोसी महिलाए विनोद के घर पर थी। तभी वहां पर कोमल भी छिपकर पूजा कर रही थी।
- जब कोमल के करवाचौथ के व्रत रखने की बात उसके घरवालों को पता चली तो वह लोग सदमे में चले गए।
- करवाचौथ के दूसरे दिन विनोद शर्मा, पत्नी कल्पना, बेटा निखिल और छोटी बेटी अंजू ने जहर पी लिया।
- इस घटना के बाद से ही कोमल और वह लड़का अपने घरों से लापता हैं। कोमल और उस लड़के के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।


Post a Comment