Header Ads

एक्ट्रेस ने कराया थीम फोटोशूट, इंटिमेट सीन देने को लेकर दे चुकी हैं ये बयान



एक्ट्रेस संजना सेन के लिए गुलाबी शहर की डिजाइनर जोड़ी ‘जीशान व रेशमा' ने अपने कलेक्शन को लेकर फोटो शूट किया। यह कलेक्शन इंडियन बिग फैट वेडिंग पर बेस्ड रहा, जिसके लिए ब्राइट कलर्स काे प्रिफर किया गया। वहीं इंडियन वेडिंग्स में गोल्ड और सिल्वर कलर के इस्तेमाल के बिना कोई आउटफिट पूरा नहीं माना जाता, ऐसे में डिजाइनर्स ने मेटेलिक कलर टोन का टच भी दिया।


बता दें संजना सेन हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन 1997 को वे जयपुर शिफ्ट हो गई। हालांकि, अब वे मुंबई में बतौर मॉडल और एक्ट्रेस काम कर रही हैं।


- उन्होंने जयपुर शहर से ग्रैज्युएशन करने के बाद मास कम्युनिकेशन की पीजी डिग्री में एडमिशन लिया था, लेकिन डिग्री बीच में ही छोड़कर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया।


- एक्टिंग के अलावा वे स्टेज शोज में भी नजर आती रही हैं। फिल्म पार्किंग उनकी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साउथ की फिल्म टिंगा में काम कर चुकी संजना फिल्म पार्किंग के लीड रोल में हैं।


- एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके घरवाले नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें। उनके इस फैसले का घर में खूब विरोध हुआ। हालांकि, वे तय कर चुकी थीं कि उन्हें एक्टिंग ही करना है।


 सितंबर 2016 में भास्कर से बातचीत में संजना ने कहा था "बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इतनी फेमस सेलिब्रिटी हैं कि उनको किसी फिल्म में इंटिमेट सीन करने की क्या जरूरत है। फिर भी रामलीला जैसी फिल्मों में इंटिमेट सीन दे चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्रीज में सीन के हिसाब से बहुत सी एक्ट्रेस कंप्रोमाइज करती हैं।"


- कास्टिंग काउच के सवाल पर संजना ने बताया था "फिल्मों में एक्ट्रेस की केटेगरी होती है। जो जितना मैनेज कर पाता है उससे उस लेवल का काम कराया जाता है। कास्टिंग काउच जैसी कोई चीज नहीं होती है। एक्ट्रेस को सीन समझाकर पहले ही पूछ लिया जाता है कि क्या वो इस तरह के सीन में कंफर्ट हैं? सीन की सिचुएशन पूछ-पूछ कर कहा जाता है, क्या इस हद तक जा सकती हैं, कितना कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं। अब यह एक्ट्रेस पर डिपेंड करता है कि वह वहां तक कदम रखे या जितनी उसकी हद है, उसमें रहकर एक्टिंग करे। असल में फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग चलती है, जो कॉम्प्रोमाइज कर लेती हैं, जरूरी नहीं कि उसे रोल या सीन मिल ही जाए। तय है कि सिर्फ एक्टिंग ही रोल दिलाती है।"