कोई शादी तो कोई बना रहा था ऐसा प्लान, बेटी की मौत के बाद मां ने कहा ये
राई के चौहान जोशी गांव से 30 सितंबर को लापता हुई विधवा राधा का शव बुधवार को गांव के खेत में सड़ी -गड़ी हालत में मिला। बेटी की मौत के बाद पुलिस पर सवाल खड़े करने वाली मृतका की मां गीता ने पांच लोगाें पर किडनैप करने के बाद हत्या करने का आरोप लगया है। गीता देवी ने बताया कि तीन साल पहले उसके दामाद रमेश की मौत हुई थी। उसी दिन से उसकी बेटी पर गंदी नजर डालनी शुरू हो गई थी।
गीता देवी ने बताया कि एक कृष्ण खत्री है जो उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। वह उसका कंपनी तक पीछा करता था। एक वैन चलाने वाला मोनू है।
- उसने दो-तीन बार उसकी बेटी का किडनैप किया था। उसके जेठ का एक लड़का उसके साथ गलत काम करने का कोशिश करता था।
- उसकी बेटी इन सब से तंग आ चुकी थी। जब 16 सितंबर की शाम को बेटी राधा घर नहीं पहुंची तो इन सभी पर उन्होंने शक जताया था।
- पुलिस ने एक से भी पूछताछ नहीं की। यहां तक की 21 सितंबर को केवल गुमशुदगी की सिंपल रिपोर्ट दर्ज कर दी।
- वे बार- बार चौकी आते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक पुलिस कर्मी तो बार-बार कहता था कि यह हरियाणा की पुलिस है कोई दिल्ली की नहीं। हम अपनी मर्जी से कार्रवाई करेंगे।
नीकिता ने रोते हुए कहा कि उसकी बहन के पास तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा लड़का 12 साल का यश, 10 साल का वंश व 8 साल का चीनू है।
- मेरी बहन राधा के पति रमेश की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। फैक्ट्री में नौकरी कर राधा अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।
- अब तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। एएसपी साहब उसकी बहन की पुलिस ने कोई तलाश नहीं की। अब जब लाश मिली है तो क्या उनका पोषण आपकी पुलिस करेगी।
- हमें इसका जवाब चाहिए। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- मृतका की मां, बहन निकिता और भाई युवराज ने कहा कि उन्होंने पुलिस को पांच नाम दिए थे। जिनमें छोटू राम, कृष्ण खत्री, विजय मोनू और जेठ का लड़का बीलू है।
- पुलिस ने इनमें से एक से भी पूछताछ नहीं की। उन्हें पहले ही शक था कि उनकी बहन की जान को खतरा है।
- मृतका के भाई युवराज ने पुलिस व गांव वालों दोनों पर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि गांव के लोग भी आरोपियों का बचाव कर रहे हैं।
- उसकी बहन को जब परेशान किया जाता था तो वह गांव के कई लोगों से मदद मांगने गई थी। किसी ने उसकी बहन की मदद नहीं की।
- उन्होंने इस तरह का बेदर्दी गांव नहीं देखा। बुधवार को जब बहन की लाश मिली तो गांव के लोग विडियो बनाने के लिए आ गए। सब मिले हुए हैं। गरीब का कोई नहीं होता।
]

Post a Comment