खाना खाने के बाद नहीं भरना चाहता था बिल, तो उठाया ऐसा खतरनाक कदम
कई बार ऐसा होता है कि लोग पैसे देने से बचने के लिए झूठ बोलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई व्यक्ति पैसा न देना पड़े इसके लिए उसने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दिया हो।
जी हां,ऐसा ही हुआ है चीन में जहां एक व्यक्ति होटल की खिड़की से 200 फीट ऊंची टेलीफोन तार से लटक गया।
यह आदमी चीन के एक होटल में रह रहा था। लेकिन उसको बिल नहीं चुकाना था, इसलिए उसने होटल के कमरे की खिड़की से टेलीफोन की तार पर लटक कर वापस जाना ठीक समझा।
जैसे ही वह तार पर चढ़ा, थोड़ी-सी दूर जाकर अटक गया। न तो वह आगे जा पा रहा था न पीछे। लोगों ने उसे 200 फीट ऊंची तार पर लटके हुए देखा तो उसे बचाने दौड़े और वापस उसे होटल की तरफ खींचा।
वह उस तार से सामने वाली बिल्डिंग में जाने की कोशिश कर रहा था। यह फोटोज लोगों ने अपने फोन से लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की और यह वायरल हो गई।

Post a Comment