लड़की का हाथ पकड़ लेने लगा सेल्फी, फिर देखें इस तरह हुई चप्पल से पिटाई
\मप्र के विदिशा जिले में लड़की के साथ जबरन सेल्फी लेना एक लड़के को बहुत भारी पड़ गया।
नाराज लड़की ने चप्पलों से लड़के की जमकर पिटाई कर दी। लड़की का गुस्सा देख लड़का मौके पर ही रोने लगा और भाग गया। घटना रविवार को उदयगिरि मेले में घटी।
-जानकारी के अनुसार विदिशा में आयोजित उदयगिरि मेले में लड़के-लड़कियां अलग-अलग समूह बनाकर घूम रहे थे। इस दौरान कुछ लड़कों ने अपने मोबाइल से लड़कियों के फोटो क्लिक करना शुरू कर दिया।
तभी, एक लड़के ने भीड़ का फायदा उठाकर लड़की का हाथ पकड़ लिया और सेल्फी लेने की कोशिश की। इससे नाराज लड़की ने उसकी कॉलर पकड़ ली और शोर मचाना शुरू कर दिया।
रोते-रोते माफी मांगने लगा लड़का
-लड़की का गुस्सा देख लड़का इतना डर गया कि वह मौके पर ही रोने लगा और माफी मांगने लगा।
-इस दौरान लड़की ने जमकर चप्पलों से उसकी पिटाई की। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लड़कियों ने लड़के के फोटो क्लिक कर लिए।
इस दौरान लड़कियों के फोटो खींच रहे अन्य लड़के भाग गए। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन कोई भी पक्ष ने पुलिस ने शिकायत नहीं की इसलिए कार्यवाही नहीं की गई।


Post a Comment