सीएम की बेटी है इस बड़े राजघराने की बहू, भाई के लिए मांग रही हैं वोट
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह भी अपने भाई विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए जोर-शोर से प्रचार शुरू हो चुका है। देश प्रदेश की प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक इसके कैंपेन में जुट गए हैं। साथ ही प्रदेश के दिग्गज नेताओं के सगे-संबंधी में चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। इसी कड़ी में हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह भी अपने भाई विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। अंगद सिंह से हुई थी शादी...
- दरअसल, सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के टिकट पर शिमला ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
- सीएम वीरभद्र सिंह भी मौजूदा वक्त में इसी विधानसभा सीट से विधायक हैं, लेकिन अब वे सोलन जिले की अर्की सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य इस सीट से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित उनकी बहन अपराजिता का भी खूब सपोर्ट मिल रहा है।
पटियाला राजघराने की बहू
- 2013 में अपराजिता सिंह की शादी पटियाला राजघराने से जुड़े और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाती अंगद सिंह से हुई थी।
- हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार किसी राजघराने की पटियाला राजघराने में शादी हुई थी।
- अपराजिता सिंह की पटियाला राजघराने से जिस राजशाही परिवार में शादी हुई है उस परिवार का हिमाचल प्रदेश से पहले भी लगाव है।
- अपनी मां व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के साथ अपराजिता कई बार रैलियों में भी शामिल हो चुकी हैं।
- राजनीति से दूर रहने के बावजूद इसकी अच्छी खासी समझ रखने वाली अपराजिता सीएम वीरभद्र की बेहद लाड़ली हैं।
अमेरिका से पढ़ाई
- अपराजिता ने अमेरिका में टैक्सटाइल डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं, दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन भी किया है।
- वहीं, उन्होंने कसौली के नजदीक मौजूद कॉन्वेंट स्कूल से उन्होंने स्कूली पढ़ाई की है।
- स्कूल के दिनों में ही अपराजिता की मुलाकात पटियाला राजघराने के युवराज अंगद सिंह से हुई थी।


Post a Comment