Header Ads

रिमांड के दौरान ऐसे बैठी रही हनीप्रीत, लाई डिटेक्टर टेस्ट की तैयारी में पुलिस


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां और उसकी सहयोगी सुखदीप कौर को हरियाणा पुलिस गुरुवार को बठिंडा लेकर पहुंची। यहां पहले करीब आधा घंटे पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई।

लेकिन हनीप्रीत पूछताछ में पुलिस को गुमराह करती रही और कोई मदद नहीं की। अब हरियाणा पुलिस हनीप्रीत के लाइडिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

इधर, हनीप्रीत की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन के लॉकअप में अकेली गुमसुम-सी बैठी हुई है।

- दरअसल, 38 दिनों के बाद पुलिस ने हनीप्रीत को पंचकुला कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

- पुलिस रिमांड के दौरान हनीप्रीत से कुछ सवाल पूछे गए और उसे गुरुवार को अलग-अलग ठिकानों पर निशानदेही के लिए ले जाया गया।

- इस बीच पुलिस की टीम हनीप्रीत को लेकर पंचकूला के सेक्टर 20 थाने पहुंची। वहां से हनीप्रीत को बठिंडा ले जाया गया, जहां वो दो दिन तक छुपी हुई थी।

- यहां पहले करीब आधा घंटे पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस हनीप्रीत को सुखदीप के उस में घर लेकर गई, जहां वह चार दिन तक रुकी थी।

- यहां उससे दो घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। हनीप्रीत ने कहा, 'मुझे याद नहीं है कि मैं यहां आई थी या नहीं?'' इस दौरान वह पसीना पोंछती रही और बार-बार पानी मांगती रही।

- पंचकूला एसीपी मुकेश ने बताया कि अभी तक हनीप्रीत दंगा भड़काने की बात से इनकार करती आई है। इसलिए कोर्ट में अर्जी लगाकर लाइडिटेक्टर टेस्ट कराने की परमिशन ली जाएगी।

- यह टेस्ट हैदराबाद ले जाकर किया जा सकता है। हम अगली सुनवाई में भी और रिमांड मांगने की कोशिश करेंगे।

- जांच के बारे में पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत जांच में उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं कर रही है। अगर उसका रवैया ऐसा ही रहा तो हम कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की दरख्वास्त करेंगे।

- गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद हनीप्रीत बाबा के साथ पुलिस के हेलिकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची थी।

- उसने बाबा के साथ अंदर जाने की जिद की थी, लेकिन पुलिस ने उसे वहां से बाहर भेज दिया था। - इसके बाद हनीप्रीत दंगा भड़काने व राजद्रोह जैसे केस दर्ज किए गए, लेकिन तब तक वह गायब हो गई।

- वहीं, डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसा का कहना है कि हनीप्रीत 25 अगस्त की रात को उसके साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा आई थी।

इसके बाद अगले दिन वह वहां से निकल गई। फिर 39 दिन उसका कोई अता-पता नहीं चला था।

- वहीं जब हनीप्रीत इंसा को अरेस्ट किया गया था तब डेरे के खास ड्राइवर इकबाल सिंह की पत्नी सुखदीप कार चला रही थी।

- सुखदीप ने ही हनीप्रीत को बठिंडा स्थित अपने घर में पनाह दी थी। इसलिए पुलिस ने सुखदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।