मेरे साथ जो हुआ सोचकर कांप जाती हूं, महिला ने बताई जीजा की करतूत
यहां एक महिला ने अपने जीजा पर नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी के. के. चौधरी ने बताया-आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
मामला जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र का है। महिला सुमन (काल्पनिक) ने अपने जीजा पर बंधक बनाकर रेप का आरोप लगाया है।
- उसने बताया, ''मेरे दो बच्चे हैं और पति मेंटली डिस्टर्ब हैं। उनके इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी।''
- ''मुंबई में बिजनेस करने वाले जीजा शिवशंकर अक्सर घर आया करते थे।''
- ''15 सितंबर को उन्होंने मुझे मुंबई में नौकरी दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गए।''
- ''वहां किसी दोस्त के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और शाम को आकर बोले- मेरे साथ सो जाओ,
नौकरी मिल जाएगी। जब मैंने मना किया तो रेप कर दिया। इसके बाद कई दिन तक रेप करते रहे।''
- ''25 सितंबर को वो मुझे अपने घर बदलापुर में मेरी बड़ी बहन के घर छोड़ गया और बोला कि अच्छी लगती थी, इसीलिए तुम्हे यहां लेकर आया थ। जुबान मत खोलना, बदनाम तुम्ही होगी। इसके बाद फरार हो गया।''
- ''लोक-लाज के डर से मैंने रेप की बात किसी से न कही, लेकिन मन को मजबूत कर थाने पहुंची और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।''

Post a Comment