Header Ads

सड़क पर रहस्यमयी जानवर देख मचा था हड़कंप, बाल कटाए तो खुली असलियत




कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर 2014 की एक फोटो वायरल हो रही थी। ये फोटो एक ऐसे डॉग की है जिसके कई साल से बाल नहीं कटे। बड़े बाल के चलते कई लोग इस कुत्ते को रहस्यमयी जानवर मानने लगे थे। बाद में जब इसके बाल कटवाए गए तो इस डॉग की ब्रीड का पता चला।


जून 2014 में एक डॉग वॉलंटियर ग्रुप टोक्यो के एनिमल शेल्टर होम पहुंचा। यहां उसे एक अजीब सा बड़े-बड़े बाल वाला ये जानवर दिखा। वॉलंटियर ग्रुप इसे देखकर हैरान था। काफी देखने के बाद पता चला कि ये कोई डॉग है, जिसे टोक्यो की सड़कों से पकड़कर यहां लाया गया था। देखभाल के बिना इसका ऐसा हाल हो गया था। डॉग की ब्रीड का पता लगाने के लिए सबसे मिलकर इसके बाल कटवाने का फैसला लिया।



लंबे समय से बाल ना काटे जाने के चलते डॉग के बाल काफी कड़े और उलझ गए थे, जो कैंची से भी नहीं कट रहे थे। बाद में इलेक्ट्रॉनिक शेवर का इस्तेमाल किया गया। सारे बाल कटने के बाद पता चला ये पौडल ब्रीड का डॉग है। इस ब्रीड के डॉग का ऑरिजन प्लेस जर्मनी और फ्रांस है। शेल्टर होम वालों ने इसका नाम गिंटा रखा है। बता दें, बॉर्डर कॉली ब्रीड के बाद पौडल दुनिया के दूसरे सबसे समझदार डॉग्स माने जाते हैं। इनका अधिकतर इस्तेमाल स्पोर्ट्स एक्टिविटी और सर्कस में होता है।