Header Ads

सहारा बनने के लिए बेटे की बीवी से की थी शादी, लेकिन अब खुद बना बोझ


यूपी के गोरखपुर में इसी साल जून में एक आदमी ने अपने बेटे की बीवी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

यूपी के गोरखपुर में इसी साल जून माह में एक शख्स ने अपने बेटे की बीवी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

उसने यह तर्क दिया था कि बेटे ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है और इसलिए बहू का सहारा बनने के मकसद से उसने हाथ थामा है।

लेकिन अब वह खुद बहू से पत्नी बनी महिला की कमाई पर जी रहा है।क्या है मामला?

- गोरखपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर चौरीचौरा तहसील के डीहघाट गांव में 13 जून 2017 को दारोगा निषाद नामक 55 साल के एक व्यक्ति ने अपने बड़े बेटे दिलीप की पत्नी पुन्नू (33 साल) से गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली थी।

- 17 जून को दोनों के इस रिश्ते का खुलासा हुआ तो दारोगा ने बताया, "शादी करना मजबूरी थी। बहू से बेवफाई कर बेटे ने बहराइच में दूसरी शादी कर ली थी।

बहू के ऊपर 4 बच्चों की जिम्मेदारी है। मैं चाहता था कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। इसलिए मैंने उसका हाथ थामा।"

अब खुद घर बैठा है, पत्नी कर रही है काम...

इन दिनों दारोगा की तबीयत खराब रहने के कारण वह 3 बच्चों के साथ घर पर ही रहता है। वहीं, बहू से पत्नी बनी पुन्नू बेटी सुमन को साथ लेकर मजदूरी कर खर्च चलाती है।

गांववाले बोले, ससुर-बहू के संबंधों पर बेटे को था शक

गांववालों का कहना है कि दारोगा का बेटा रोजी-रोटी के लिए अलग-अलग शहरों में जाकर काम करता था।
इसी बीच, दारोगा और उसकी बहू के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। एक बार घर लौटे बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।
बेटे-बहू के बीच इसी बात के कारण आए दिन झगड़ा होता था। इसीलिए बेटे ने दूसरी शादी भी कर ली थी।