जीरा के पानी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती....बिना किसी खर्च और मेहनत के
आपके किचन में कई ऐसी चीज़े हैं, जो आपकी स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है
जीरा. वैसे तो आप जीरे को कई तरीके से इस्तेमाल कर इसके ब्यूटी फायदे पा सकती हैं, लेकिन इसके पानी के भी काफी बेनेफिट्स होते हैं.
आप इसे पीकर या इसके साथ किसी दूसरी चीज़ को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसके ब्यूटी फायदों से अपनी खूबसूरती बढ़ाएं.
तो आप भी जानिए कैसे जीरा के पानी से अपनी खूबसूरती आप बढ़ा सकती हैं और वो भी बिना किसी मेहनत और खर्च के.
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स आपके बालों को मजबूती देने के साथ-साथ इनका गिरना कम करता और बनाता है
लंबा. साथ ही ये इन्हें सिल्की और शाइनी भी बनाता है. इसके लिए 2 बड़े चम्मच जीरा को एक कप पानी में उबाल लें. शैम्पू करने के बाद बालों को जीरा के पानी से धोएं. हफ्ते में दो बार ऐसा करें.
जीरा में एंटी-बैक्टिरिअल प्रोपर्टी होती है, जो पिंपल्स वाले बैक्टिरिया को खत्म कर इससे राहत दिलाता है. अगर आपको पिंपल्स की परेशानी है,
तो एक बड़े चम्मच जीरा को आधा कटोरी पानी में उबाल लें. ठंडा होने पर इसे कॉटन की मदद से पिंपल्स पर लगाएं. इसके 5 मिनट बाद इस पानी से अपना पूरा चेहरा धो लें. कुछ दिनों तक ऐसा हर दूसरे दिन करें.
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टीज़ स्किन में होने वाली जलन से राहत दिलाता है. अगर आपको ऐसी परेशानी हो
तो बस 1 छोटा चम्मच जीरा लें और आधा कप पानी में उबाल लें. ठंडा होने पर इसे कॉटन की मदद से जलन वाले हिस्से पर लगाएं. दिन में दो बार ऐसा करें.
जी हां, अब डैंड्रफ से बचने के लिए महंगे एंटी-डैंड्रफ शैम्पू की जगह इसका इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरिअल प्रोपर्टी के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स डैंड्रफ खत्म करने में मदद करता है.
2 बड़े चम्मच जीरा को एक कप पानी में उबाल लें. ठंडा होने पर इससे बालों को अच्छी तरह धोएं. हफ्ते में तीन बार ऐसा करें.
जीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन E और C फ्री रेडिकल्स से स्किन को होने वाले डैमेज से बचाता है. साथ ही ये समय से पहले चेहरे पर नज़र आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियों से बचाता है और आपको लंबे समय तक यंग दिखाता है.
इसके लिए 1 बड़े चम्मच जीरा को आधा कप पानी में उबालें और ठंडा होने पर इससे चेहरा धोएं. हफ्ते में हर दूसरे दिन ऐसा करें. आप चाहे तो इसे पीकर भी इसका फायदा उठा सकती हैं.


Post a Comment