Header Ads

ताज महल पर योगी, पहले लगाई झाड़ू-फि‍र फॉरेनर्स संग यूं खिंचवाई


सीएम बनने के बाद योगी की यह पहली आगरा विजिट है। ताजमहल पर विवाद के बाद योगी के इस दौरे को डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिन के दौरे पर आगरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगाई और शहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वे ताज महल पहुंचे, जहां फॉरेनर्स और बच्चों के साथ फोटोज खि‍ंचवाई।

शाहजहां पार्क-टूरिस्ट वॉक-वे का किया शि‍लान्यास

- योगी ने आगरा के कछपुरा और मेहताब बाग पर प्रो-पूअर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की नींव रखी।

- योगी ने आगरा फोर्ट से ताजमहल के बीच रिवाइटलाईजेशन ऑफ शाहजहां पार्क और टूरिस्ट वॉक-वे का शिलान्यास और इंस्पेक्शन किया।

- इसके बाद ताजमहल परिसर में झाड़ू लगाई। योगी ने यमुना नदी पर रबर बैराज बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने वहां प्रस्तावित रबर चैक डैम मॉडल का इंस्पेक्शन भी किया।

- योगी ताज प्रोजेक्ट का रिव्यू भी करेंगे। दरअसल, ताज प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से चलने वाले वह प्रोजेक्ट हैं, जिससे ताजमहल के आसपास के इलाके का डेवलपमेंट हो सके।

ताजमहल से लेकर आगरा किले तक दो किमी के रास्ते पर कॉरिडोर बनाने की बात की गई थी। इस कॉरिडोर में शॉपिंग-टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, एम्यूजमेंट पार्क और रेस्त्रां बनाए जाने हैं।

अखिलेश ने ट्वीट कर योगी पर तंज कसा

- योगी के आगरा पहुंचते ही पूर्व सीएम अखिलेश ने ट्वीट कर तंज कसा।

उन्होंने लिखा- 'ये प्यार का तीर्थ, यहां भी आते रहना।' इस ट्वीट को कई लोगों ने पसंद किया और करीब 1 घंटे में 3000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। वहीं, करीब 500 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया।