दीपिका की हमशक्ल है ये एक्ट्रेस, इस वजह से मिली थी जान लेने की धमकी
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अमाला पाल 26 साल की हो गई हैं।
26 अक्टूबर, 1991 को एर्नाकुलम (केरल) में जन्मीं अमाला पॉल को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हमशक्ल कहा जाता है।
कई मौकों पर तो दोनों का लुक काफी हद तक एक-दूसरे से मिलता है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर लोग दोनों के लुक को लेकर बात करते हैं।
हालांकि फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अमाला ने कहा था- ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि लोग मुझे दीपिका से कम्पेयर करते हैं।
वैसे, मुझे लगता है कि वो मुझसे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। जब अमाला को मिली जान से मारने की धमकी...
- अमाला के मुताबिक, एक बार उन्हें अनजान कॉलर ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी थी।
इसके अलावा चेन्नई के एक सिनेमा हाल के बाहर भी उन पर हमला करने की कोशिश हो चुकी है।
- दरअसल डायरेक्टर सामी की फिल्म 'सिंधु समवेली' में तमिल कल्चर के खिलाफ काम करने को लेकर अमाला को कई बार उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी भरे फोन आए थे।
इस फिल्म में अमाला अपने ससुर से प्यार कर बैठती हैं और उनका अफेयर शुरू हो जाता है।


Post a Comment