Header Ads

रानी के पापा की प्रेयर मीट: अभिषेक, ऐश्वर्या, आमिर सहित ये सेलेब्स पहुंचे


बीते दिनों जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में रानी मुखर्जी के पापा रामा मुखर्जी की प्रेयर मीट रखी गई।

 प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर अभिषेक बच्चन वाइफ ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे।

वहीं, आमिर खान वाइफ किरण राव के साथ, रणवीर सिंह, नीतू सिंह, अर्जन कपूर, उर्मिला मांतोड़कर, नीलम, समीर सोनी, अनु मलिक, कबीर खान, मिनी माथुर, बोनी कपूर, श्रीदेवी, अमीषा पटेल सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।
84 को उम्र में हुआ था राम मुखर्जी का निधन...

रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का रविवार को निधन हो गया था। वे 84 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर किया गया।

वे हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रहे। राम फिल्मी दुनिया के फेमस मुखर्जी-समर्थ परिवार से ताल्लुक रखते थे।

 उनके पिता रवीन्द्र मोहन मुखर्जी हिमालया स्टूडियो के फाउंडर्स में से एक थे। रवीन्द्र मोहन मशहूर डायरेक्टर शशधर मुखर्जी के भाई थे।

उन्होंने 1996 में बेटी रानी मुखर्जी की डेब्यू बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' को डायरेक्ट किया था। राम की पत्नी कृष्णा प्लेबैक सिंगर हैं और बेटा राजा एक्टर और डायरेक्टर है।