Header Ads

ये हैं रुकने की 10 अजीब जगहें, पानी के अंदर तो कहीं बर्फ में बने हैं बेडरूम


वैसे तो रहने के लिए महंगी से महंगी जगहें होती हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी होती हैं जो कीमत से नहीं, बल्कि अपनी लोकेशन के आधार पर खास होती हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही 10 रुकने की जगह, जो बहुत खास होने के साथ Adventures भी हैं। किस तरह की हैं ये रुकने की जगह.

इन जगहों में शामिल हैं पानी के अंदर और बाहर बना रिसॉर्ट। ये तंजानिया के जंजीबार जगह पर है। इसमें नीचे के कमरे में ठहरने के दौरान अपने आसपास घूमती मछलियों को आसानी से देखा जा सकता है।

ऐसे ही रुकने की 10 अजीब जगहों में शामिल है फिनलैंड में बर्फ पर बने बेडरूम जो खुले आसमान के नीचे बनाए गए हैं। वहीं फिनलैंड की ही एक जगह पर रात होने पर आसमान में रंग बिरंगी लाइट चमकती रहती हैं।

ये है Kakslauttanen Igloo Village में दिलचस्प रुकने की जगह जो फिनलैंड में हैं।

ये है फिनलैंड में आर्कटिक ग्लास हाउस। यहां रात में भी आसमान में रोशनी चमकती रहती है जिसे नॉर्दन लाइट्स कहते हैं।

ये Giraffe Manor होटल जो केन्या की राजधानी नैरोबी में है। यहां जिराफ आपके साथ लंच करते हैं।

ये है Henn na Hotel Maihama Tokyo Bay जो टोक्यो, जापान में है। इस होटल में आपका स्वागत रोबोट करते हैं।

ये है Free Spirit Sphere जो गोले के आकार में है। ये ऐसा लगता है जैसे हवा में टंगा हो। ये बैंकूवर आइलैंड, कनाडा में है।

ये है Hotel costa verde जो costa रिका में है। ये असली एरोप्लेन में बना है। ये बोइंग 727 विमान है जो 1965 में खरीदा गया था।

ये The Attrap 'Rêves family hotel है जो फ्रांस में है। इसमें ऐसा अहसास होता है जैसे खुले आसमान के नीचे सो रहे हों।

ये स्वीडन का Sala Silvermine होटल है जो जमीन के अंदर गुफा में बना है।

ये है तुर्की का The Marmara Antalya होटल, जो पूरे दिन भर में 360 डिग्री में घूम जाता है।