Header Ads

मछली पकड़ने तालाब में फेंके जाल में फंसी ये चीज, फिर देखने लगी भीड़


तलाब में मछली पकड़ते समय उस वक्त मछुआरों के होश उड़ गए जब जाल में कोई भारी-भरकम चीज फंस गई।

तालाब में मछली पकड़ते समय उस वक्त मछुआरों के होश उड़ गए जब जाल में कोई भारी-भरकम चीज फंस गई।

 जब उसे बाहर निकाला गया तो लोग शॉक्ड रह गए। दरअसल जाल में एक नहीं बल्कि दो बाइक फंस गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...

- मुलमुला थाना इलाके में एक गांव के मछुआरों ने तालाब में जब मछली मारने जाल बिछाए तो जाल फंस गया।

- पहले तो उन्हें लगा कि कोई मोटी मछली हाथ लगी है। फिर उन्हें इस बात का भी डर लगा कि कही मगरमच्छ तो नहीं है जो जाल में फंस गया है।

- उन्होंने दूसरे तरीकों से चेक किया तो आश्वस्त गए कि फंसी हुई चीज कोई जीव नहीं बल्कि कोई वस्तु है।

- जब उन्होंने जाल खींचा तो एक नहीं बल्कि दो बाइक पानी से निकली। एक बाइक की हालत तो ठीक थी, लेकिन दूसरी कबाड़ हो चुकी थी।

- ये खबर गांव में फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी जाए।

- लोगों का अनुमान है कि कोई कबाड़ी या बाइक चोर की ये करतूत है। चोरी की बाइक को छुपाने के लिए ये जुगत लगाई गई थी।