Header Ads

चोटिल होने के बाद भी बहन की पार्टी में पहुंचे सैफ, वापसी में गोद में सो गए तैमूर




सोहा अली खान ने 4 अक्टूबर को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बहन के बर्थडे पर सैफ अली खान बेटे तैमूर और पत्नी करीना कपूर के साथ उनके घर पहुंचे। इस दौरान सैफ ग्रे टी-शर्ट एंड डार्क ब्लू हाफ पेंट में दिखे। तो वहीं तैमूर व्हाइट प्रिंटेड नाइट सूट में पापा की गोद में नजर आए दिखे। सैफ कुछ दिन पहले चोटिल हो गए थे इसी वजह से उनके सीधे पैर पर पट्टी भी बंधी हुई थी।


- करीना इस दौरान ब्लू कलर के प्रिंटेड टॉप में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लूज पेंट एंड हैंड बैग कैरी किया था।


- करीना ने इस लुक को टाइट बन वाली हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ कम्प्लीट किया था।
- सोहा के घर के बाहर करीना पति सैफ के साथ फोटोज क्लिक कराती हुई भी दिखीं तो वहीं तैमूर नैने के साथ अंदर चले गए थे।



 तैमूर बुआ सोहा की बर्थडे में घर के अंदर जाते वक्त काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीं लौटते समय वो पापा सैफ की गोद में ही सो गए।


- घर से बाहर निकलते वक्त तैमूर की सोते हुए भी कुछ सामने आई हैं।