दोबारा प्रेग्नेंट है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, 'गुटखा किंग' के नाम से फेमस है पति
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा उर्फ रैना जोशी एक बार फिर से प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया गया। इसमें रैना यलो एंड लाइट फिरोजी कलर के गाउन में नजर आईं। एक्टर एंड बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी करने के बाद उर्वशी ने अपना पूरा नाम बदलकर रैना जोशी रख लिया था। दोनों की साढ़े तीन साल की एक बेटी समाइरा पहले से है। यह इस कपल का दूसरा बेबी होगा।गुटखा किंग के नाम से फेमस है रैना का पति...
- रैना के पति सचिन 'गुटखा किंग' ने नाम के जाने जाते हैं। वे JMJ ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन हैं जो गोवा ब्रांड की तम्बाकू बनाती है।
- तम्बाकू बिजनेस के साथ सचिन की 'विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' नाम की प्रोडक्शन कंपनी भी है।
- इसी साल उन्होंने गोवा में विजय माल्या का किंगफिशर विला भी खरीदा है।
रैना के बेबी शॉवर में फैमिली मेंबर्स के साथ क्लोज फ्रेंड्स भी मौजूद रहे। इस दौरान टीवी एक्टर शब्बीर आहलूवालिया और कांची कॉल भी पहुंचे।
रैना ने अब्बास-मस्तान की फिल्म 'नकाब'(2007) से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और बॉबी देओल थे।
- बाद में वो 'बाबर'(2009), 'खट्टा-मीठा'(2010), 'आक्रोश'(2010) और 'चक्राधार'(2012) जैसी फिल्मों में नजर आईं।
- रैना एक तेलुगु फिल्म 'थ्री'(2008) में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी 'अम्मा'(2016) शो से डेब्यू किया था।

Post a Comment