Header Ads

मालकिन की पिटाई से तंग नाबालिग लड़की ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग



यहां के सराय ख्वाजा इलाके में बने कनिष्का टावर की ग्यारहवीं मंजिल से एक नाबालिग लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की मालकिन की पिटाई से तंग आकर सुसाइड करने जा रही थी। लेकिन गनीमत यह रही की वह दसवीं मंजिल पर बनी जालियों में अटक गई और उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


- लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। उसने बताया कि वह और उसकी मालकिन दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उसका आरोप है कि मालकिन बुरी तरह से पिटाई करती थी। लड़की ने अपनी पीठ दिखाई तो उसपर बुरी तरह से घाव और पिटाई के निशान बने हुए थे।


- उसका कहना है कि उसे मालकिन बिहार से यहां पढ़ने के लिए लाई थी, जिसके साथ वह नौकरानी का काम भी करवाती थी।


लड़की ने ग्यारहवीं मंजिल से सुसाइड करने के लिए छलांग लगाई थी। वह 10वीं मंजिल पर लगे पक्षियों के जाल में अटक गई।


- घटना की जानकारी उसकी मालकिन को लग तो गई। लेकिन दसवीं मंजिल के उस मकान में कोई नहीं रहता था इसलिए वहां से उसे उतारने में कई घंटे लग गए।


- तब तक पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के संरक्षण में भेज दिया है।


- लड़की सुरक्षित है, लेकिन उसके पूरे शरीर पर निशान बने हुए हैं।
- पुलिस मामले में पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है।