सपना चौधरी के बाद ये डांसर मचा रही है धमाल
।डांसर और सिंगर सपना चौधरी आजकल बिग बॉस में बिजी हैं। लेकिन जब से सपना रियलिटी शो में गई हैं तब से उनके फैंस के बीच एक नई डांसर चर्चा में आ गई है। इस नई डांसर का नाम गौरी है जो अपने लटके-झटकों से लाखों लोगों के दिलो में डांस के जरिए से धमाल मचा रही है।
गौरी भी सपना चौधरी की तरह एक स्टेज परफॉर्मर हैं। वे हरियाणा और दिल्ली में अपने डांस से धूम मचा रही हैं।
- अपने मोहक अंदाज से डांसर गौरी सबका दिल मोह लेती हैं। गौरी भी सपना की तरह डांस करती हैं।
- लोगों का कहना है कि गौरी भी सपना की हर स्टेप की कॉफी करती हैं। वे हरियाणवी डांस करती हैं।
- कई लोगों का कहना कि गौरी कई दिनों से डांस कर रहीं हैं लेकिन अब जब सपना नहीं हैं तो वह ज्यादा हिट हो रही हैं।
गौरी के आए दिन नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोगों के बीच फेमस हो रही है।
- अब तक सोशल मीडिया पर गौरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
- गौरी के लिए भी उतने ही दर्शकों की भीड़ आती है जितनी सपना के लिए आती थी।
- गौरी के एक वीडियो को अबतक 61 लाख लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर गौरी के कई वीडियो मौजूद हैं।

Post a Comment