ये नैचुरल तरीका जो झट से दूर करेगा गर्दन का दर्द
कभी भी गर्दन दर्द को कभी हलके में नहीं लेना चाहिये क्योंकि इससे कई लक्षणों का पता चलता है। गर्दन में दर्द की समस्या से ना तो आप ठीक से उठ-बैठ सकते हैं
और ना ही रोज मर्रा के काम कर सकते हैं। कई लोगों को सिर को दाएं-बाएं घुमाने पर अकड़न और दर्द के साथ कड़कड़ाहट की आवाज भी सुनाई देती है।
इस गर्दन दर्द से निजात पाने का एक छोटा सा नुस्खा, जो आप अपना सकते है
जैतून का तेल बहुत गुणकारी होता है। दर्द को नैचुरल तरीके से दूर करने के लिए यह लाभकारी है। इससे रोजाना दिन में 2 बार गर्दन की मसाज कर सकते हैं।
नमक में मैग्निशियम सल्फेट होता है जो नैचुरल तरीके से दर्द को कम करने का काम करता है।
सामग्री
• नमक- 5 बड़े चम्मच
• जैतून का तेल- 10 बड़े चम्मच
• कांच का जार
यूज
सबसे पहले कांच के जार में जैतून का तेल और नमक डालकर मिक्स कर लें। इसे बंद करके साइड पर रखे दें। इससे तेल का रंग हल्का हो जाएगा।
इस तेल से 2-3 मिनट के लिए गर्दन की मसाज करें। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़कर मांसपेशियों का तनाव दूर हो जाएगा। दिन में 2 बार इस तेल से मसाज करने पर फायदा जल्दी मिलेगा।


Post a Comment