Header Ads

बर्थडे स्पेशल 8 सालों में कितना बदल गईं शक्ति, कभी बनना चाहती थीं आईएएस



अपने डांस के दम पर पूरे भारत में अपनी पहचान बनाने वालीं शक्ति मोहन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 12 अक्टूबर 1985 में दिल्ली में हुआ, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई. कभी आईएएस बनने की चाह रखने वाली शक्ति को उनके किस्मत ने एक नई पहचान दी और आज वह एक सफर डांसर हैं. कभी रियलिटी टीवी शो 'डांस प्लस' में पार्टीसिपेट करने वाली शक्ति आज खुद एक शो को जज कर रही हैं


आज टीवी रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में अगर किसी शख्सियत का नाम याद आता है, तो वह हैं शक्ति मोहन. वैसे अगर आप ‘धूम 3’ के ‘कमली’ डांस मूव्‍स के दीवाने हैं तो बता दें कि शक्‍ति‍ इसे बतौर असिस्‍टेंट कोरियोग्राफ किया है.


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के बिरला बालिका विद्यापीठ से पूरी की है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की. यहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से बीए किया है.


बता दें, शक्ति मोहन पहले आईएएस बनना चाहती थीं, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 2009 में जी टीवी पर रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 2 में शक्ति मोहन का सलेक्शन हुआ था. शक्ति मोहन ने ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 2 को जीत कर यह दिखा दिया कि उनका सपना आईएएस बनना नहीं, बल्कि डांसर बनना है. २००९, से अब तक इन 8 सालों में शक्ति लगातार ही सफलताओं की सीढ़ियों पर चढ़ती नजर आ रही हैं.


‘डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ने अपनी छाप बड़े पर्दे पर भी छोड़ी है. वह ‘तीस मार खान’, ‘कांची’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं. डांसिंग के क्षेत्र में शक्ति काफी आगे पहुंच चुकी हैं. अब वह कई डांसिंग शोज को जज भी करती हैं. उन्होंने ‘डांस प्लस’ और ‘डांस प्लस-2’ में जज की भूमिका निभाई है.