Header Ads

आधुनिक दुनिया के 7 आश्चर्य में शामिल है ये जगह, इस तरह दिखता है नजारा



यह फोटो अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ने वाली पनामा नहर का है, जिसके नए मार्ग से गुजरने वाले कंटेनर जहाज को ड्रोन से शूट किया गया है। आधुनिक दुनिया के 7 आश्चयों में ये जगह शामिल है।


दोनों तरफ से कहीं भी पहुंचने पर जहाज को छोटी नौकाओं की मदद से नहर पार कराई जाती है। पनामा नहर में पानी का स्तर ऊपर नीचे होता है। किसी जहाज को वहां से गुजारने के लिए पानी का स्तर कम व ज्यादा किया जाता है, जिससे कि जहाज के अंदर का सामान सुरक्षित रहे।



जून 2016 में पनामा नहर के विस्तार का काम पूरा हुआ और उससे क्षमता दोगुनी हो गई है। ये नहर 77 किमी लंबी है। 2006 में यह परियोजना शुरू करने के पहले पनामा की जनता की राय से मांगी गई थी। 76.8 फीसदी लोगों ने कहा था कि वह राष्ट्रीय गौरव है। पिछले 49 वर्षों में कंटेनर जहाजों के आकार में 1200 फीसदी वृद्धि हुई है। शुरुआती कंटेनर जहाज 1530 की क्षमता वाले होते थे, आज 19 हजार से अधिक क्षमता वाले जहाज बन रहे हैं। 11 हजार कंटेनर अगर ट्रेन में अपलोड किए जाएं, तो वह 71 किलोमीटर लंबी होगी।