फुटपाथ पर बैठकर बच्चों को पढ़ाती है 18 साल की ये लड़की
यहां 18 साल की एक लड़की स्वाति टाटू फुटपाथ पर गुजारा करने वाले परिवार के बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं। बता दें कि स्वाति ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया है। वे कॉलेज से टाइम निकालकर यहां बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं।
स्वाति ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल जाते वक्त वे रोज इस जगर बच्चों को गंदी हालत में खेलता देखती थी।
- जब वे स्कूल से कॉलेज पहुंची तो उन्होंने कई लोगों को निस्वार्थ सेवा करते देखा। जिसके बाद वे फिर उस जगह लौटी जहां उन्होंने गरीब बच्चों को देखा था।
- स्वाति ने पहले बच्चों से पूछा क्या तुम भी पढ़-लिखकर स्मार्ट बनना चाहते हो। बच्चों ने उनकी बात मान ली और वे पढ़ने लिखने के लिए तैयार हो गए।
- शुरुआत में उनके पास 2 से 4 बच्चे ही पढ़ने आते थे। लेकिन धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी जो 25 से 30 तक पहुंच गई।
जब स्वाति ने ये बात अपने परिवार को बताई तो उन्होंने भी बेटी का साथ दिया।
- स्वाति बच्चों को सिर्फ पढ़ाती ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें साफ रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। अगर कोई बच्चा कई दिनों तक बिना नहाए स्कूल आता है तो उसे नहलाती भी हैं।
- स्वाति का कहना है की कुछ बच्चों और लड़कियों ने आज तक स्कूल नहीं देखा है। अब उनका लक्ष्य इन बच्चों को स्कूल पहुंचाना है।
- सवाई माधोपुर की मीणा काॅलोनी की रहने वाली स्वाति जयपुर स्थित कनोडिया कॉलेज से बीए कर रही है।

Post a Comment