अगर गांजे में दिलचस्पी है, तो कर लीजिए 4 साल का गांजा डिग्री का कोर्स
अमेरिका की उत्तरी मिशिगन यूनिवर्सिटी एक बहुत अनूठा कोर्स प्रस्तुत करने जा रही है. जो किसने न देखा होगा और नहीं किसी ने सुना होगा.
अब तक आपने गांजा को लोगों द्वारा छिपते-छिपाते पीते हुए देखा होगा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब अमेरिका की ये यूनिवर्सिटी गांजा की डिग्री प्रोग्राम शुरू करने जा रही है.
यूनिवर्सिटी ने एक कोर्स शुरू किया है इसके सेमेस्टर में मेडिकल प्लांट केमिस्ट्री प्रोग्राम नाम से इस कोर्स को शुरू किया है.
इस कोर्स की शुरूआत 12 छात्रों के साथ हो रही है. इस प्रोग्राम में केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बॉटनी, मार्केटिंग, हॉर्टीकल्चर और फ़ाइनेंस जैसे विषय शामिल रहेगे.
अमेरिका में यह एक अनूठा प्रोग्राम होने जा रहा है. क्योंकि चार साल के इस कोर्स में इन छात्रों को गांजा के पीछे का विज्ञान और बिज़नेस की बारीकियों को भी सिखाया जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ यूनिवर्सिटीज़ में अक्सर गांजा की पॉलिसी और क़ानून के बारे में पढ़ाया जाता रहता है है. इसके अलावा कैलिफ़ॉर्निया में मौजूद कई कॉलेजों में कई तरह के विषयों में सर्टीफ़िकेट प्रदान किए जाते हैं.
इस कोर्स को करने वाले एक छात्र का कहना है, कि बहुत सारे लोग हैं, जो सोचते हैं कि गांजा उगाने में डिग्री का मतलब तो बहुत फ़न होता होगा लेकिन असल बात ये है कि ये एक बहुत मुश्किल कोर्स है.
वहीं केमिस्ट्री के एक एसोसिएट प्रोफ़ेसर का कहना था कि इस प्रोग्राम के द्वारा स्टूडेंट्स को गांजा उगाना नहीं सिखाया जाएगा,
बल्कि उन पारंपरिक पौधों की पठाई की जाएगी जिन पर प्रतिबंध नहीं है और जिन्हें अपनी मेडिसिनल वैल्यू के चलते बहुत फ़ायदा माना जाता है.
अमेरिका में गांजा को Medical marijuana की तरह भी उपयोग किया जाता है. इससे Chronic pain, Seizures and Glaucoma, Nausea जैसी बीमारियों में राहत मिलेगी.
प्रोफ़ेसर ने यह भी बताया है कि पिछले साल हुई अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की वार्षिक मीटिंग के समय उन्होंने ये फ़ैसला लिया था.
उस दिन मेरा वीक ऑफ़ था और मैंने देखा कि एक कैनेबिस केमिस्ट्री ग्रुप इस मामले पर गहन चर्चा कर रहे थे. इस गहन चर्चा को देखते हुए ही मुझे इस कोर्स के बारे में ख्याल आया और इसके बाद मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया.
यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के 29 राज्यों में medical marijuana क़ानूनी हो चुका है.
ऐसे में ये ज़रूरी था कि किसी ऐसे कोर्स की शुरूआत की जाए कि जिससे लोगों को मेडिकल marijuana के फ़ायदों को बाकी सभी क्षेत्रों में भी पहुंचाया जा सके.


Post a Comment