इस लड़के ने 20 सेकंड में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसे पूरी की 100 मीटर की दूरी
11 साल के यश ने आंखों में पट्टी बांधी और जैसे ही GO की आवाज सुनाई दी, वे स्केटिंग करने लगे और देखते ही देखते ही 100 मीटर की दूरी केवल 20 सेकेंड में पूरी कर ली। यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका था, जिसे गिनेस बुक में शामिल किया जाएगा। इस 100 मीटर में रखे कोन्स के बीच से क्रास करते हुए यश निकले, जबकि गिनेस बुक ने उन्हें 30 सेकेंड का समय दिया गया था।
-ग्वालियर के 11 साल के यश जयसिंघानी दुनिया के ऐसे पहले स्केटर बन गए हैं, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर 100 मीटर की दूरी मात्र 20 सेकेंड में तय की।
-शनिवार की सुबह गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सामने एलएनआईपीई के मैदान में यह करिश्मा यश ने करके दिखाया।
-यश के कोच अतुल जैन ने आंखों पर पट्टी बांधी और जैसे ही GO की आवाज सुनी, यश ने तेजी से स्केटिंग करना शुरू कर दी। ये स्केटिंग 100 मीटर में रखे गए 60 कोन्स के बीच से करनी थी।
यश ने बिना देखे अपने बैलेंस और एकाग्र मन से कोन्स के बीच से पैरों को क्रास करते हुए तेज स्पीड में स्केटिंग की। यह स्पीड इतनी तेज थी कि जो दूरी 30 सेकेंड में तय करनी थी, वो केवल 20 सेकेंड में तय हो गई।
-यह दूरी करते ही यश का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। गिनेस रिकॉर्ड की टीम ने इसकी पूरी रिकॉर्डिंग की है और इसे जल्दी ही गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाएगा।
-इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद ग्वालियर के मेयर विवेक शेजवलकर ने यश का सम्मान किया।
-यश के कोच अतुल सोनी ने बताया कि अभी तक किसी ने आंखों पर पट्टी बांधकर स्केटिंग नहीं की थी। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड की नयी केटेगरी है। अब कुछ महीने में गिनेस बुक पूरे तथ्य और रिकॉर्डिंग देखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देगी।
उल्लेखनीय है कि पहले भी ग्वालियर में प्रयत्न शर्मा ने स्केटिंग में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं। प्रयत्न ने Forward स्केटिंग करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उस समय प्रयत्न ने 2 मिनिट 8 सेकेंड में 1 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
-इसके बाद प्रयत्न ने कोन्स के बीच में निकलते हुए 20 कोन्स के बीच से मात्र 4.16 सेकेंड समय में निकले। हालांकि गिनीज रिकॉर्ड ने प्रयत्न को 7 सेकेंड का समय दिया था।

Post a Comment