बिग बॉस : हिना ने शिल्पा का उडाया मजाक, भडकी गौहर खान
रियलिटी शो बिग बॉस धीरे धीरे अपने रंग में नजर आने लगा है। यह शो के घरवालों के बीच घमासान जारी शुरू हो गया है। इस बार तो बाहर भी पुराने कंटेस्टेंट फाइट मोड़ में हैं। शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की लड़ाई के बाद अब नया पंगा भाबीजी और हिना खान के बीच शुरू हो गया। जिसके बाद एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान ने हिना पर हमला बोला है।
घर में एक टास्क के दौरान हिना और शिल्पा में तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। दरअसल, शिल्पा को बिग बॉस की दी हुई चिठ्टी हिना, प्रियांक और अर्शी को सुनानी थी। लेकिन शिल्पा अच्छे से डिटेल नहीं पढ़ पा रही थीं। हिना को शिल्पा द्वारा सुनाई गई डिटेल समझ नहीं आई। तो वह रूलबुक शिल्पा के हाथों से लेकर खुद पढऩे लगीं। इसी बात में दोनों में बहस हो गई।
जिसके बाद हिना खान ने गुस्से में शिल्पा की इंग्लिश स्किल पर तंज कसा। कहा कि मेरी इंग्लिश शिल्पा से अच्छी है। इसके बाद हिना ने कहा, अगर शिल्पा को इंग्लिश नहीं आती तो उन्हें बोलने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए।
हिना का यह रवैया बिग बॉस की एक्स विजेता गौहर खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर हिना को लताड़ लगाते हुए कहा, क्या पढऩा ना आना कोई बुरी बात है। अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो इसका मतलब यह है कि आप पढ़ें लिखे नहीं हो।
हिना जबसे बिग बॉस के घर में गई हैं वह पिछले सीजन के कंटेस्टेंट को पंसद नहीं आ रही हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि किश्वर मर्चेंट ने भी हिना को आड़े हाथ लिया है। हिना ने घर में किश्वर के रिषभ की ड्रिंक में थूकने का वाकया डिस्कस किया था। जो किश्वर को बिल्कुल पसंद नहीं आया। किश्वर ने सोशल मीडिया पर हिना को पुरानी बातों का बतंगड़ बनाने पर खूब खरी खोटी सुनाई।


Post a Comment