Header Ads

इस मॉडल को मिल रही है रेप की धमकी, ऐसे पैरों में शूट करवाया था वीडियो



पहले जमाने में जहां लड़कियां प्राकृतिक रहना पसंद करती थीं, वहीं आज कल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे कई तरीके अपनाती हैं। हाल ही में, एक 26 साल की मॉडल को इंटरनेट पर लोगों द्वारा रेप और मर्डर जैसी धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। ऐसा मात्र उनके द्वारा किए गए एक विज्ञापन के कारण हो रहा है।



स्वीडन की मॉडल और फोटोग्राफर अरविदा बिस्ट्रोम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उनको रेप और मर्डर की धमकियां मिल रही हैं। ऐसा तब से हो रहा है, जबसे उन्होंने एडिडास का एक वीडियो शूट किया है। इस विज्ञापन में अरविदा एडिडास के जूते पहनी नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने पैरों की वैक्सिंग नहीं करवाई और वीडियो में उन पर बाल नजर आ रहे हैं। अरविदा को इस एड की वजह से लोग बुरा-भला कह रहे हैं। कई लोगों ने ये लिखा कि अब वे एडिडास के शूज नहीं पहनेंगे। एड देखने के बाद सोशल साइट्स पर कुछ लोगों ने उन्हें बंदर बुलाया। अरविदा ने इस वीडियो शूट के बाद सोशल साइट्स पर शेयर किया है कि लोग उन्हें इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मेसेज पर रेप करने की धमकियां भी दे रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने उनके इस कदम की तारीफ की है। कुछ लोगों ने लिखा कि सुन्दरता इंसान के अंदर होती है, न कि बाहर। इस एक एड की वजह से मॉडल इन दिनों चर्चा में हैं।