रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे वीरू, 14 साल की दोस्ती फिर 3 साल चला अफेयर
14 साल की दोस्ती के बाद मई, 2002 में सहवाग ने आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया था।
20 अक्टूबर को 39 साल के होने जा रहे पूर्व इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की लव लाइफ काफी इंटरेस्टिंग है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और रिश्तेदार को ही हमसफर बनाया है। सहवाग और उनकी पत्नी आरती पहले से रिश्तेदार थे। 14 साल तक आरती को जानने के बाद सहवाग ने उन्हें प्रपोज किया था। ऐसेहुई थी सहवाग और आरती की फैमिली की रिश्तेदारी...
- आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये शादी (वीरेंद्र-आरती) फैमिली में हुई।
- ये लव मैरिज थी। हमारी बुआ (पापा की बहन) की शादी सहवाग की फैमिली में उनके कजिन से हुई थी।
- इस शादी के बाद वीरेंद्र और हमारी बुआ के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हो गया।
- इस शादी के वक्त वीरेंद्र की उम्र 7 साल और आरती की उम्र 5 साल थी।
सालों की दोस्ती, 3 साल का अफेयर
- 14 साल की दोस्ती के बाद मई, 2002 में सहवाग ने आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया था।
- लेकिन आरती ने इसे असल प्रपोजल समझकर तुरंत हां कह दिया था। इसका खुलासा खुद सहवाग ने किया था।
- इसके बाद भी दोनों ने करीब तीन साल तक डेटिंग की और फिर अप्रैल, 2004 में शादी।
- सहवाग-आरती के दो बेटे हैं। दोनों क्रिकेट भी खेलते हैं। वहीं, सहवाग क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इन दिनों कमेंट्री और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।


Post a Comment